Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

दक्षिण चीन सागर को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिका और चीन में तीखी तकरार

दक्षिण चीन सागर को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिका और चीन में तीखी तकरार
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में समुद्री सुरक्षा पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अमेरिका और चीन भिड़ गए। अमेरिका ने जोर देकर कहा कि वह दक्षिण चीन सागर में गैरकानूनी समुद्री दावों को आगे बढ़ाने के लिए उकसाने वाली कार्रवाई देख रहा है। इस पर बीजिंग ने जवाब दिया कि अमेरिका को इस मुद्दे पर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करने का हक नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को समुद्री सुरक्षा पर उच्चस्तरीय वर्चुअल खुली बहस की अध्यक्षता की।
विदेश मंत्रियों ने दिए बयान
संयुक्त राष्ट्र के 15 देशों के इस उच्चस्तरीय निकाय की अध्यक्षता इस महीने भारत कर रहा है। समुद्री सुरक्षा को लेकर जो बैठक हुई वह तीन हस्ताक्षर कार्यक्रमों में से एक है। पीएम के बाद इस बैठक की अध्यक्षता में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की। इस बैठक में सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और संयुक्त राष्ट्र के दूतों ने अपने राष्ट्रीय बयान दिए।अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि हम कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुद्री नियमों और सिद्धांतों को खतरे में देख रहे हैं। चीन पर इशारों में हमला करते हुए ब्लिंकन ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में गैरकानूनी दावे को लेकर हमने समुद्र में जहाजों के बीच खतरनाक मुठभेड़ें और उत्तेजक कार्रवाइयां होते देखी हैं। उल्लेखनीय है दक्षिण चीन सागर के लगभग 13 लाख वर्ग मील इलाके को
चीन अपना संप्रभु क्षेत्र होने का दावा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *