Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

नहीं रहे धारावाहिक प्रतिज्ञा के ठाकुर सज्जन सिंह

नहीं रहे धारावाहिक प्रतिज्ञा के ठाकुर सज्जन सिंह
अभिनेता अनुपम श्याम( 63 )का रविवार देर रात निधन हो गया है वह पिछले साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे उनकी मौत का कारण मल्टी ऑर्गन वेल्योर बताया जा रहा है। वह आईसीयू में थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था ।वे यूपी में प्रतापगढ़ के रहने वाले थे। उनके करीबियों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती होने से पूर्व उनकी नियमित रूप से डायलिसिस करवाई जा रही थी। धारावाहिक प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर वह काफी लोकप्रिय हुए थे। इस साल टीवी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा के सीजन 2 लॉन्च होने पर वह काम पर वापस आ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *