Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

साइकिल यात्रा की शुरुआत, भारी संख्या में जुटी भीड़।

साइकिल यात्रा की शुरुआत, भारी संख्या में जुटी भीड़।

सन्तोष त्रिपाठी ब्यूरो चीफ वाराणसी।

लहरतारा वाराणसी।।
यूपी के 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने भी अपनी रणनीति तैयार कर ली है। अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा की शुरुआत कर दी है। अखिलेश यादव खुद साइकिल चला कर जनेश्वर मिश्र पार्क तक जाएंगे और साथ ही पार्टी के सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री भी अलग अलग जिलों में साइकिल का कमान संभाल लिए हैं। आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं व मीडिया से प्रदेश की 400 सीट जीतने का दावा भी किया।
एक तरफ प्रधान मंत्री मोदी ने अपने चुनाव का बिगुल काशी से बजाया तो उसी तर्ज पर सपा ने भी काशी में भगवान भोलेनाथ की नगरी से भी चुनाव की शुरुआत किए है, जनता गरीबी, बेरोजगारी, मह गाई से त्रस्त आ चुकी है सपा नेताओं का दावा है प्रदेश कि जनता मुंहतोड़ जबाव देगी।
आज बनारस की समाजवादी सायकल यात्रा के मुख्य अतिथि पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैविनेट मंत्री माननीय उज्वल रमन जी रहे ,जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जनेस्वर मिश्रा जी कोई व्यक्ति नहीं विचार धारा है, यह यात्रा परिवर्तन यात्रा है प्रदेश के डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेकने की यात्रा है। आप सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथो की मजबूत कर समाजवादी सरकार बनाए। इस यात्रा में हजारों नवयुवक बेरोजगारी, गरीबी हटाओ,समाजवादी सरकार बनाओ के नारे अनवरत लगते रहे।।
वाराणसी में ओ०पी० सिंह के अध्यक्षता में लहरतारा क्षेत्र में रैली निकला(देखिए वीडियो)
सामिल लोग:- पुर्व सभासद अजय सोनकर
ओम प्रकाश यादव
किशन यादव
अजय कुमार गुप्ता
राजकुमार गुप्ता(मुन्ना)
विजय यादव
बच्चन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *