Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज : इमामबाड़े की जमीन पर बाहुबली अतीक अहमद के सह पर बने शॉपिंग कॉम्पलेक्स की दर्जनों दुकानें ध्वस्त

प्रयागराज : इमामबाड़े की जमीन पर बाहुबली अतीक अहमद के सह पर बने शॉपिंग कॉम्पलेक्स की दर्जनों दुकानें ध्वस्त

प्रयागराज कोतवाली के चौक बताशा मंडी स्थित गुलाम हैदर इमामबाड़े की जमीन पर बने शॉपिंग कॉम्पलेक्स की करीब तीन दर्जन दुकानों को ध्वस्त करा दिया। पीडीए प्रवर्तन दल ने करीब आठ घंटे तक चली कार्रवाई में भी अवैध निर्माण पूरी तरह से नहीं तोड़ा जा सका। तीन मंजिला कॉम्पलेक्स के ध्वस्तीकरण के लिए पोकलैंड मशीन मंगाई गई थी, पीडीए अफसरों के मुताबिक अतीक अहमद की शह पर इमामबाड़े की जमीन पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण कराया गया था।मार्च में पोकलैंड मशीन न मिलने के कारण रोक दिया गया था। कॉम्पलेक्स का अगला हिस्सा ही ध्वस्त किया जा सका था।पीडीए की टीम प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक कुमार पांडेय, एसडीएम जोनल अधिकारी शिवानी सिंह के नेतृत्व में सुबह नौ बजे मौके पर पहुंचा। कई थानों की पुलिस और पीएसी बल को भी बुलाया गया था। लोकनाथ से ऊंचामंडी फिर बहादुरगंज तक यातायात रोककर दस बजे ध्वस्तीकरण शुरू किया गया, जो शाम पांच  बजे तक चला। जेसीबी के साथ पोकलैंड मशीन से सामने और ऊपरी हिस्सा तोड़ा जाने लगा।

अगल-बगल के मकान सुरक्षित रहें, इसके लिए दीवारों से सटे पिलर प्रथम तल स्तर पर नहीं छेड़े गए। मौके पर पुलिस के रोकने के बावजूद तमाशबीनों की भीड़ लगी रही। आसपास की दुकानें खुली रहीं, लेकिन ग्राहक कम रहे। जोनल अफसर शिवानी सिंह के मुताबिक शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण बिना नक्शा पास कराए अवैध ढंग से कराया गया था। पूर्व में पारित ध्वस्तीकरण आदेश के तहत अवैध निर्माण ध्वस्त कराया जा रहा है। कई घंटे कार्रवाई के बाद भी कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को पीडीए दल शेष अवैध निर्माण ध्वस्त कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *