हिमाचल: सिरमौर मे सड़क पर दरकी पहाड़ी, लोगों ने भागकर बचाई जान, भूस्खलन की चपेट में आने से होटल कर्मी की मौत
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित है। सिरमौर जिले में एक बार फिर पहाड़ दरक गया। जिले में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जगह-जगह पर भूस्खलन से कई मार्ग बाधित हो गए हैं। मंगलवार सुबह रेणुका-संगड़ाह मार्ग ददाहू से एक किलोमीटर आगे भूस्खलन से पूरी तरह बंद हो गया। सुबह यहां जेसीबी मशीन मलबे को हटा रही थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी दरकने लगी। बड़ी मात्रा में मलबा व पत्थर सड़क पर आ गए। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मार्ग बंद होने से सैकड़ों लोग घंटों फंसे रहे। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में तीन से पांच और सात अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल: सिरमौर मे सड़क पर दरकी पहाड़ी, लोगों ने भागकर बचाई जान, भूस्खलन की चपेट में आने से होटल कर्मी की मौत












Leave a Reply