Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

तीर्थ पुरोहितों का धरना केदारनाथ धाम में जारी, देव स्थानम् बोर्ड भंग करने की मांग पर अड़े

तीर्थ पुरोहितों का धरना केदारनाथ धाम में जारी, देव स्थानम् बोर्ड भंग करने की मांग पर अड़े
केदारनगरी विश्व विख्यात है नगरी मे भले ही बाबा केदार के जयकारे न सुनाई दे रहे हों, लेकिन पिछले दो महीनों से तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन की आवाजें जरूर सुनाई दे रही हैं। केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित देव स्थानम् बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर दो महीने से आंदोलन पर हैं। बारिश हो या धूप तीर्थ पुरोहित मंदिर परिसर के आगे धरने पर बैठे हैं।देव स्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज का आंदोलन दो महीनों से लगातार चल रहा है। तीर्थ पुरोहित बोर्ड को भंग करने की जिद पर डटे हैं। बारिश हो या धूप तीर्थ पुरोहित मंदिर परिसर में धरने पर हैं। सोमवार को भी केदारनाथ में रह रहे तीर्थ पुरोहितों ने देव स्थानम बोर्ड के खिलाफ मंदिर परिसर में रैली निकाली और बोर्ड को भंग करने की मांग की। तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर परिसर को जाने वाले रास्ते में धरना देकर सरकार एवं देव स्थानम बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन करते हुये नारेबाजी की।केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों का कहना है कि, दो सालों से उत्तराखण्ड के चारों धाम में देव स्थानम बोर्ड के खिलाफ आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार ने अभी तक बोर्ड भंग करने पर कोई फैसला नहीं लिया है। जब तक बोर्ड को भंग नहीं किया जाता तब तक पुरोहितों का आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *