Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज: एंबुलेंस ना मिलने के कारण पांच किमी ट्रॉली खींचकर पहुंचाया अस्पताल

प्रयागराज: एंबुलेंस ना मिलने के कारण पांच किमी ट्रॉली खींचकर पहुंचाया अस्पताल

एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के चौथे दिन गुरुवार को हालात और भी खराब हो गयी। एंबुलेंस नहीं मिली तो युवक दुर्घटना में घायल बूढ़ी मां को रिक्शा ट्राली से लेकर एसआरएन पहुंचा। करीब पांच किमी ट्राली खींचने के बाद किसी तरह अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर है।
सुल्तानपुर का रहने वाला बाबूराम निषाद बुजुर्ग बीमार मां ननका के साथ बक्शी बांध रेलवे लाइन के पास किराए का कमरा लेकर रहता है। ननका का इलाज कमला नेहरू अस्पताल में चल रहा है। गुरुवार दोपहर बाबूराम मां को बाइक से लेकर अस्पताल जा रहा था। बक्शी बांध रेलवे लाइन के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार से उसकी बाइक भिड़ने के कारण हादसे में मां-बेटे बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। ननका को कई जगह गंभीर चोटें आईं मां को तड़पता देख उसने एंबुलेंस के लिए कई बार कॉल किया। एंबुलेंस नहीं मिली तो वहां से गुजर रहे एक रिक्शा ट्रॉली वाले से अस्पताल पहुंचाने की मदद मांगी। रिक्शा-ट्रॉली वाले ने भी मानवता वश ननका को ट्रॉली पर लिटा कर करीब पांच किमी ट्रॉली से एसआरएन पहुंचाया डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया उसकी हालत गंभीर बताई। बाबूराम ने कहा कि अगर एंबुलेंस समय पर मिल जाती तो उसकी मां को जल्द भर्ती हो जाती।
प्रतापगढ़ के सगीर अपने छोटे भाई की पत्नी को गंभीर हालत में लेकर एसआरएन पहुंचे। बताया कि कई बार एंबुलेंस के लिए प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिर में छह हजार रुपए में किराए की कार लेकर अस्पताल पहुंचे। वहीं अल्लापुर के सुरेश सिंह भी बाइक से बेटे को लेकर अस्पताल आए। खेलते समय सिर में चोट लगने से बेटा बार-बार बेहोश हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *