Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मिशन 2022: ​​​​शिक्षण संस्थानों में मिलकर भाजपा का बढ़ायेगा जनाधार भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड मे

मिशन 2022: ​​​​शिक्षण संस्थानों में मिलकर भाजपा का बढ़ायेगा जनाधार भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड मे
भाजपा मिशन 2022 में लगकर पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। संगठन का विस्तार करते हुए नए प्रकोष्ठ शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ का गठन हो गया है। इसके तहत प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों तक संपर्क कर जनाधार बढ़ाने की कोशिश करेगी। प्रदेश सह संयोजन मलयज शर्मा ने बताया कि पहली बैठक लखनऊ में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री सुनील बंसल शामिल हुए।सभी सदस्यों के समक्ष आगे की कार्ययोजना रखी गई। तय हुआ कि किसी भी शिक्षण संस्थान को या उससे जुड़े व्यक्ति को किसी भी तरह की कठिनाई होगी तो प्रकोष्ठ के लोग स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान के लिए कोशिश करेंगे। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिवाकर मिश्र ने काशी प्रांत व बुंदेलखंड प्रांत की जिम्मेदारी मलयज शर्मा को दी।इसी क्रम में क्षेत्रीय स्तर पर भी संयोजक, सह संयोजक बनाए जाएंगे। जिला स्तर पर भी अगले महीने नाम तय होंगें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *