Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मानसून सत्र का पहला सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ा अब संसद में कई अहम बिल पेश करने को तैयारी

मानसून सत्र का पहला सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ा अब संसद में कई अहम बिल पेश करने को तैयारी
संसद के मानसून सत्र का पहला हफ्ता हंगामे में जाने के बाद बचे हुए 14 दिनों में सरकार को कई बिल पेश किए जाने हैं। पिछले हफ्ते इजरायली स्पाइवेयर से जासूसी, तीन कृषि कानूनों और एक अखबार के कार्यालय में आयकर छापे को लेकर संसद में खूब हंगामे होने के कारण बार बार कार्यवाही स्थगित हुई।  
एक मंत्री ने नाम न छापने की शर्त पर कहा- इस मानसून सत्र में हमारे पास कुल 25 विधेयक और अध्यादेश हैं ”। इधर, लोकसभा और राज्यसभा द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सरकार ने इस सप्ताह की कार्यवाही के दौरान पांच अध्यादेशों को सूचीबद्ध किया है। इसमें होम्योपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) अध्यादेश, भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (संशोधन) अध्यादेश, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अध्यादेश, दिवाला और दिवालियापन संहिता (संशोधन) अध्यादेश और आवश्यक रक्षा सेवा अध्यादेश शामिल हैं।
यदि सरकार इस सत्र में अध्यादेशों को विधेयकों से बदलने में विफल रहती है, तो कानूनों के कार्यकारी आदेश समाप्त हो जाएंगे और सरकार को नए अध्यादेश लाने या अस्थायी कानूनों को समाप्त होने देना होगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पड़ोसी क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन पर अध्यादेश इसी साल की शुरुआत में समाप्त हो गया था।
सत्र के दौरान इन अध्यादेशों पर मुहर न लगने से इसकी वैधता खत्म हो जाएगी। बहरहाल, सरकार की कोशिश है कि सी आज से शुरू हो रही दूसरे हफ्ते की सत्र की कार्यवाही में बीच का रास्ता निकालने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *