Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेस वे मे आए 100 से अधिक मकान कई स्कूल, भट्ठे भी पड़ रहे रास्ते में, 75 नलकूपों को भी हटाने की तैयारी तेज मकानों पर चलेगा बुलडोजर

प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेस वे मे आए 100 से अधिक मकान कई स्कूल, भट्ठे भी पड़ रहे रास्ते में, 75 नलकूपों को भी हटाने की तैयारी तेज मकानों पर चलेगा बुलडोजर

मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाली शासन की महत्वपूर्ण परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते में पड़ने वाले सौ से अधिक मकानो पर बुलडोजर चलेगा । ये मकान प्रयागराज जिले के सोरांव तहसील के बीस गांवों में हैं। यूपीडा की ओर से इन मकानों का सर्वे कर पहले ही चिह्नित कर लिया था। अब जिला प्रशासन की ओर से उन मकानों को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके अलावा रास्ते में पड़ने वाले स्कूल, भट्ठे, नलकूकों को भी हटाने की तैयारी चल रही है। इसमें दो सरकारी स्कूल भी शामिल हैं। सरकारी स्कूलों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। जबकि, निजी स्कूल संचालकों को मुआवजा दिया जाएगा।जिला प्रशासन के अफसरों के मुताबिक गंगा एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले सभी मकानों, स्कूलों, भट्टों, बोरिंगों के आंकलन के लिए विभागों के अनुसार विशेषज्ञों की कमेटी बन गई है। भवनों के आंकलन के लिए पीडब्ल्यूडी की टीम लगी है जबकि नलकूपों के आंकलन के लिए जल संस्थान के इंजीनियर काम कर रहे हैं। एडीएम वित्त एवं फाइनेंस एमपी सिंह ने बताया कि प्रयागराज में एक्सप्रेसवे की जद में सौ से अधिक मकान आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *