वाराणसीः लेनदेन के आरोप में नपे बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, वायरल वीडियो पर एमडी ने की कार्रवाई
वाराणसीः बिजली विभाग में टेंडर संबंधित कार्यों के लिए पैसे के लेनदेन के आरोप में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) विद्याभूषण ने अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद पर कार्रवाई की है। लेन देन के वायरल वीडियो पर हुई कार्रवाई में अधिशासी अभियंता को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच भी शुरू हो गई है। मामले में एक अधीक्षण अभियंता की भी संलिप्तता बताई जा रही है, जिस पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
यह मामला प्रथम दृष्टया कदाचार, भ्रष्टाचार की परिधि में आता है। ऐसे में अधिशासी अभियंता को मुख्यालय से संबद्ध करते हुए आरोप पत्र जारी किया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है, जिसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है। साथ ही एक अधीक्षण अभियंता की संलिप्तता का भी अधिशासी अभियंता ने जिक्र किया है। जांच में नाम की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।











Leave a Reply