Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Indian Railways का प्लानः 40 शहरों को जोड़ने के लिए आ रहीं 10 और Vande Bharat Express ट्रेन्स

Indian Railways का प्लानः 40 शहरों को जोड़ने के लिए आ रहीं 10 और Vande Bharat Express ट्रेन्स

भारतीय रेल देश में बनी सेमी हाई स्पीड ट्रेन Vande Bharat Express की संख्या में इजाफा करने वाला है। आजादी के 75 वर्ष मनाने के लिए अगस्त 2022 तक ट्रेन 18 के नाम से मशहूर 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएंगी, जो करीब 40 शहरों को जोड़ेंगी।प्रभार संभालने के बाद अपने शुरुआती कदमों में नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रोजेक्ट की समीक्षा की है। साथ ही देश की रेल सेवाओं में अपग्रेड दिखाने के लिए अगस्त 2022 तक वंदे भारत ट्रेनों के साथ कम से कम 40 शहरों को जोड़ने के लिए इस योजना को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। हैदराबाद की इंजीनियर कंपनी मेधा को अपना प्रोडक्शन प्लान तेज करने के लिए कहा गया है, ताकि अगले साल कम से कम दो गाड़ियां आ सकें, जिसके बाद सभी के ट्रायल हो सकेंगे। बता दें कि कंपनी को फरवरी में कॉन्ट्रैक्ट मिला था, जिसके तहत उसे 44 वंदे भारत ट्रेनों के लिए इलेक्ट्रिक सिस्टम मुहैया कराने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *