Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

शराब से यूपी की योगी सरकार की जबरदस्त कमाई, कोरोना वाले साल में भी 74 फीसदी बढ़ा राजस्व

शराब से यूपी की योगी सरकार की जबरदस्त कमाई, कोरोना वाले साल में भी 74 फीसदी बढ़ा राजस्व 

शराब से योगी सरकार की अच्छी कमाई

पिछले चार साल में खूब बढ़ा राजस्व

शराब से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जबरदस्त कमाई हो रही है. वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान योगी सरकार को शराब से हासिल राजस्व में 74 फीसदी का उछाल आया है. 
राज्य के कुल राजस्व का करीब 10 फीसदी हिस्सा शराब से हासिल राजस्व से आता है. आजतक-इंडिया टुडे को एक आरटीआई आवेदन से यह जानकारी मिली है. यह कमाई इसलिए भी हैरान करने वाली है क्योंकि पिछले पूरे वित्त वर्ष में देश कोरोना संकट से जूझ रहा था. 
कुल कितनी हुई कमाई 
वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब की दुकानों पर लगे लाइसेंस शुल्क और आबकारी कर से कुल 30,061 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है. 
यूपी में पिछले चार साल में शराब से हासिल राजस्व में 74 फीसदी का उछाल आया है. सिर्फ पिछले चार साल में ही राज्य में शराब से हासिल राजस्व 17,320 करोड़ रुपये से बढ़कर 30,061 करोड़ रुपये हो चुका है. इसका मतलब यह है कि शराब की हर दुकान से राज्य सरकार सालाना 1.10 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल कर रही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *