Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

यूपी: आपके घर भी है बिजली कनेक्शन तो जरूर पढ़ लें यह खबर, हो सकती है बड़ी परेशानी

यूपी: आपके घर भी है बिजली कनेक्शन तो जरूर पढ़ लें यह खबर, हो सकती है बड़ी परेशानी

यूपी में बिजली विभाग उपभोक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। दरअसल बिजली चोरी रोकने के लिए  विशेष अभियान चलेगा। ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में दस हजार बकाए पर कनेक्शन कटेगा। बिजली वितरण खंड मोहम्मदी क्षेत्र में बेहतर बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ बिजली बिल बकाया वसूली व बिजली चोरी रोकने के लिए शासन सहित विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभाग द्वारा महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शत प्रतिशत वसूली के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 10 हजार रुपए के बकाएदार उपभोक्ताओं को आरसी भेजकर वसूली की जाएगी। जिसमें दस प्रतिशत सरचार्ज भी वसूला जाएगा।
टाउन क्षेत्र में 10 हजार रुपए से ऊपर के बकाएदारों के कनेक्शन काटकर आरसी जारी कर बकाया वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में अभियान के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विभाग के कई सचल दस्ते चेकिंग अभियान के दौरान बिजली चोरों के विरुद्व एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी किये गए है। अधिशाषी अभियंता अताउल जफर मोहम्मदी  ने बताया कि विभाग द्वारा विधिवत मानीटरिंग कराई जा रही है। जिसमें अभियान में विजिलेंस लखीमपुर की टीमें भी शामिल है। निरीक्षण में स्वीकृत भार के अधिक उपयोग किए जाने पर संबंधित के विरुद्व बिजली चोरी के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *