Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

जब कुआं उगलने लगा दो हजार के नोट: देखते ही देखते पैसे लूटने की मच गई होड़, देखिए तस्वीरें

जब कुआं उगलने लगा दो हजार के नोट: देखते ही देखते पैसे लूटने की मच गई होड़, देखिए तस्वीरें
घाटमपुर में भीतरगांव कस्बे के पसेमा गांव में मंगलवार दोपहर तब हड़कंप मच गया जब एक सूखे प्राचीन कुएं के अंदर से दो सौ, पांच सौ और दो हजार के नए करेंसी के नोट पड़े दिखे। कुछ लड़कों ने धागे में लभेर के फलों के गुच्छे बांधकर लटकाया तो कई नोट चिपक आए। कुएं के अंदर से नोट निकलने की खबर आसपास गांवों में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते कुएं के पास भीड़ जुटनी शुरू हुई। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक कुएं के अंदर से आठ-नौ हजार रुपये रुपये निकल चुके हैं। अनोखा नजारा देखने व पैसे निकालने के लिए क्षेत्रीय लोगों की भीड़ इकट्टठा हो गई है। पसेमा ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गांव किनारे प्राचीन शिवमंदिर है। उसी परिसर में ही एक सूखा खंडहर में तब्दील चालीस फीट गहरा कुआं है। मंगलवार दोपहर कुछ लड़के मंदिर परिसर में खेल रहे थे।तभी कुछ लड़कों ने कुएं में झांका तो नोट जैसे पड़े दिखे। इसके बाद लङकों ने लभेर के चिपचिपे फलों को धागे में बांधकर कुएं में लटकाया तो सौ, दो सौ, पांच सौ और दो हजार के नोट निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *