Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत:

बाजपूर तहसील के ग्राम नलखेड़ा में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

ग्राम नलखेड़ा निवासी शोभा का अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया । इससे छुव्द होकर महिला ने जहर खा लिया । ग्रामीणों ने बताया की महिला अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिली ।जिसके तुरंत बाद उसको निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया । जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

इसकी सूचना महिला के परिवार वालों को दे दी गई ।महिला के परिवार वालों ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सी ओ वंदना वर्मा ने बताया कि घरेलू कलह के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है । पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि होगी । महिला का पति घर से फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *