Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कौशाम्बी में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने ली पद की शपथ

कौशाम्बी में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने ली पद की शपथ
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सुजीत कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष को शपथ दिलाई। बाद में अध्यक्ष ने जिले के 25 सदस्यों को शपथ दिलाई। सभी सदस्यों ने मंच पर समूह में शपथ ली। जिला पंचायत बोर्ड में 26 सदस्य हैं। इनमें से एक सदस्य आरसी जाफरी समारोह से दूर रहे। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्या
डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान एवं महिलाओं की उन्नति एवं सम्मान के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। जनता की सेवा ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनकी सरकार हर समय जनता के साथ खड़ी है। जनता की समस्याओं का समाधान एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से पात्रों  को लाभान्वित कराना सरकार का लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *