Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

दिलीप मिश्र डी 44 गैंग का सक्रिय सदस्य व उसका साथी गिरफ्तार

दिलीप मिश्र डी 44 गैंग का सक्रिय सदस्य व उसका साथी गिरफ्तार 
पूर्व ब्लाक प्रमुख व सपा नेता दिलीप मिश्र व उसके गैंग के सदस्यों पर लगातार कार्रवाई का क्रम जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को उनकी गैंग डी 44 के एक सदस्य व उसके साथी को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों अपराधी थाने के गैंगेस्टर है। बता दे कि दिलीप मिश्र इन दिनों फतेहगढ़ जेल में बंद है।  बता दे कि शासन प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ फिर से सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में प्रयागराज के सक्रिय अपराधी व पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता दिलीप मिश्र व उनकी गैंग डी 44 के सदस्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई का क्रम जारी है। शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने लवायन कुरिया मोड़ से रवि उर्फ ठाकुर कोल पुत्र लल्लन कोल को गिरफ्तार किया है। वह दिलीप मिश्र की डी 44 गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र थाने मे गैंगेस्टर एक्ट सहित कुल 16 मुकदमें पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *