Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

एसआरएन अस्पताल में 1000 लीटर का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट शुरू

एसआरएन अस्पताल में 1000 लीटर का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट शुरू 
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एलथ्री कोविड अस्पताल एसआरएन में शुक्रवार को एक हजार लीटर क्षमता को लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया। पीएम केयर फंड से स्थापित इस प्लांट से अस्पताल के वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति आरंभ हो गई है। पीएमएसएसवाई ब्लाक परिसर में इसी क्षमता का एक अन्य ऑक्सीजन प्लांट निर्माणाधीन है। अगले दस दिन में इसे भी शुरू करने की तैयारी है।लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के लिए 29 मई को भूमि पूजन के साथ नींव का काम शुरू किया गया था। एनएएचआई ने भवन निर्माण और डीआरडीओ ने उपकरण आदि की स्थापना रिकार्ड समय में कराई है। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. एसपी सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को प्लांट का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के मद्देनजर दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की योजना के तहत काम कराया जा रहा है। प्लांट से वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। यह ऑक्सीजन परिसर में स्थापित 20 हजार लीटर के प्लांट से अतिरिक्त होगी। इससे मरीजों को सहूलियत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *