Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Modi New Cabinet: जानिए कैबिनेट विस्तार में किस राज्य से कितने-कितने मंत्री बनाए गए, किसे मिला कौनसा पद

Modi New Cabinet: जानिए कैबिनेट विस्तार में किस राज्य से कितने-कितने मंत्री बनाए गए, किसे मिला कौनसा पद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहले मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सूचना प्रौद्योगिकी के साथ कानून मंत्री का कार्यभार संभाल रहे रविशंकर प्रसाद और सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित कुल 12 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवसेना और कांग्रेस से होते हुए बीजेपी में आए नारायण राणे और असम में हिमंत बिस्व सरमा के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने वाले सर्बानंद सोनोवाल समेत 36 नए चेहरे सरकार का हिस्सा बने। जानिए कैबिनेट विस्तार में किस राज्य से कितने-कितने मंत्री बनाए गए, किसे मिला कौनसा पद।

उतरप्रदेश से सबसे ज्यादा 16 मंत्री.

महाराष्ट्र से 9

बिहार से 6

गुजरात से 6

मघ्यप्रदेश से 6

कर्नाटक से 3

राजस्थान से 3

झारखंड से 3

तेलगांना से 2

असम से 2

हरियाणा से 2

ओडिशा से 2

गोवा से 1

त्रिपुरा से 1

मणिपुर से 1

पंजाब से 1

उत्तराखण्ड से 1

अरुणाचल प्रदेश से 1

हिमाचल प्रदेश से 1

दिल्ली से 1

जम्मू और कश्मीर से 1

और छत्तीसगढ़ से 1

किसे मिला कौनसा पद-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और सभी अन्य विभागों का प्रभार है जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए हैं।
राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री
अमित शाह- गृह मंत्रालय और सहयोग मंत्रालय
नितिन गडकरी- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मंत्रालय
नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय
एस जयशंकर- विदेश मंत्री
अर्जुन मुंडा- जनजातीय कार्य मंत्री
स्मृति जुबिन ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री
पीयूष गोयल- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, उपभोक्ता कार्य मंत्री, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री
प्रह्लाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री और खनन मंत्री
नारायण राणे- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री
सर्वानंद सोनोवाल- पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री और आयुष मंत्री मुख़्तार
मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्रालय
गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय
ज्योतिरादित्य सिंधिया- नागर विमानन मंत्री
रामचंद्र प्रसाद सिंह- स्टील मंत्री
अश्विनी वैष्णव- रेलवे मंत्री संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
अश्विनी कुमार पारस- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
गजेंद्र सिंह शेखावत- जल शक्ति मंत्री
किरेन रिजिजू- कानून एवं न्याय मंत्री
राजकुमार सिंह- ऊर्जा मंत्री, नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री और आवास एवं शहरी विकास मंत्री
मनसुख मंडाविया- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और रसायन एवं उर्वरक मंत्री
भूपेंद्र यादव- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और श्रम और रोजगार मंत्री
महेंद्र नाथ पांडेय- भारी उद्योग मंत्री
परषोत्तम रूपला- मत्यस्यपालन पशुपालन एवं डेयरी मंत्री
जी किशन रेड्डी- संस्कृति मंत्री पर्यटन मंत्री और पूर्वोत्तर विकास मंत्री
अनुराग ठाकुर- सूचना एवं प्रसारण मंत्री और युवा एवं खेल मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *