थाली पीटकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सदर तहसील गेट पर थाली पीटकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी व शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि डबल इंजन की बीजेपी सरकार को जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है। डीजल के दाम बढ़ने से किसानों के आगे खेती की समस्या आ गई है। गैस सिलेंडर के दाम भी आसमान छू रहे हैं लेकिन सरकार सिर्फ मीटिंग कर रही है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खुशनवेदा फारूकी और शहर अध्यक्ष अल्पना निषाद ने बताया की सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई अनियंत्रित हो गई है। प्रदेश सचिव मुकुन्द ने कहा कि ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक माह के दौरान 29 बार वृद्धि की गई। महंगाई के लिए जिम्मेदार केंद्र सरकार है। प्रवक्ता हसीब अहमद ने सात से 17 जुलाई तक चलने वाले दस दिवसीय विरोध-प्रदर्शन के दौरान साइकिल और पैदल यात्रा निकाली जायेगी। इसके साथ हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगो का जनसमर्थन भी जुटाया जायेगा। प्रदर्शन के दौरान निशांत रस्तोगी, तन्मय चटर्जी, राकेश राजेश, अंजुम नाज, प्रदीप नारायण, सिब्बतैन बब्लू, इरशाद उल्ला, डॉ दिनेश सोनी, चमन रावत, धयानि निषाद, जावेद उर्फी, इशरत अली आदि शामिल हुए।












Leave a Reply