Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अच्छाइयों को अपनाना ही है सनातन धर्म का सिद्घांत: स्वामी निश्चलानंद जी महाराज

अच्छाइयों को अपनाना ही है सनातन धर्म का सिद्घांत: स्वामी निश्चलानंद जी महाराज 

पुरीपीठाश्वीर शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का 79 वां प्राकट्य महोत्सव बुधवार को उनके नई झूंसी स्थित शिव गंगा आश्रम में ऽराष्ट्रोत्कर्ष-दिवसऽ के रूप में मनाया गया। इसके अंतर्गत प्रात:काल संगम स्थल में पदयात्रा पूर्वक जगद्गुरु शंकराचार्य के संदेशों को जनता तक पहुंचाया गया। त्रिवेणी का दिव्य पूजन किया गया। दोपहर 12 बजे से जगद्गुरु शंकराचार्य ने देश, विदेश के प्रतिनिधियों को साक्षात् तथा ऑन लाइन दर्शन दिए। 
आश्रम में जुटे भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ शंकराचार्य के चरण पादुका की पूजा की। इस मौके पर राष्ट्रकोत्सव संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। भक्तों की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब भी पुरी पीठाधीश्वर ने दिया। गंगा की निर्मलता को लेकर किए गए सवाल पर पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि गंगा की निर्मलता के लिए सरकारों की ओर से जो भी योजनाएं चलाई गई। वो कारगर नहीं हुईं। गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक आज भी गंगा की वहीं हालत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *