Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Raaj Ki Baat: दिलचस्प होती जा रही है यूपी की सियासत, क्या नए दलों की एंट्री से मचेगी हलचल

Raaj Ki Baat: दिलचस्प होती जा रही है यूपी की सियासत, क्या नए दलों की एंट्री से मचेगी हलचल
उत्तर प्रदेश की राजनीति की बात करें तो मुख्य रूप से बीजेपी, सपा और बसपा की जंग ही होती रही है. कुछ जगहों पर कुछ छोटे दलों का प्रभाव भी देखा जाता रहा है

राज की बातः जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के करीब पहुंच रहा है वैसे वैसे सियासत दिलचस्प होती चली जा रही है. किसी के सामने सत्ता को पाने का जतन है, किसी के सामने सत्ता बचाने का जतन है तो कुछ ऐसे भी हैं जिनकी जंग सूबे में जमीन बनाने को लेकर है. राज की बात में इसी नई जमीन को तैयार करने के जतन पर, जिसमें ऐसे कुछ लोगों की एंट्री हो रही है, जिससे यूपी चुनाव के समीकरणों में अच्छी-खासी हलचल होगी.हालांकि राज की बात ये है कि 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव बेहद अलग होगा. राज की बात ये है कि 2022 मे यूपी में त्रिकोणीय नहीं बल्कि बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. बड़े बड़े दिग्गजों की प्लानिंग यूपी में उतरने की चल रही है. मतलब ये कि बीजेपी के लिहाज से अगले साल होने वाला चुनावी काफी चुनौतीपूर्ण होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *