Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

शिकंजा: लक्जरी गाड़ियां उड़ाने वाले गैंग के दो और गिरफ्तार

शिकंजा: लक्जरी गाड़ियां उड़ाने वाले गैंग के दो और गिरफ्तार

एसओजी, नारकोटिक्स और कैंट पुलिस ने संयुक्त प्रयास में लक्जरी गाड़ियां चुराने वाले गैंग के दो और सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक कार बरामद की गई है। कुछ दिन पहले पुलिस उनके पांच साथियों को गिरफ्तार कर डेढ़ करोड़ से अधिक की गाड़ियां बरामद कर चुकी थी। 
एसओजी और नारकोटिक्स टीम ने मंगलवार को एक सूचना के आधार पर बेली पानी की टंकी के पास से हरीश उर्फ कालू चौहान निवासी साहिबाबाद गाजियाबाद और जयप्रकाश पांडेय उर्फ छोटू निवासी बर्रा कानपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास चोरी की कार बरामद की गई। हरीश और जय प्रकाश पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। पिछले 29 जून को उनके पांच साथी आदित्य सिंह, रंजीत, आरिफ, शहंशाह और शिव कैंट से पकड़े गए थे। पुलिस ने उनके पास से पांच लक्जरी गाड़ियां बरामद की थीं, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ के लगभग थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *