Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

लखनऊ जाकर डिप्टी सीएम से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह

लखनऊ जाकर डिप्टी सीएम से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह
जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. वीके सिंह सोमवार को लखनऊ पहुंचे। वहां उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. वीके सिंह को गले लगाकर जीत की बधाई दी। वहां भगवा फटका पहनाकर डिप्टी सीएम ने डॉ. वीके सिंह और उनके साथ गए भाजपा नेताओं का स्वागत किया।मुलाकात के दौरान डॉ. वीके सिंह ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उनका यह आमंत्रण डिप्टी सीएम ने स्वीकार कर लिया। कहा कि वह शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से भी डॉ. वीके सिंह की शिष्टाचार भेंट हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *