Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भारतीय किसान कल्याण संघ की माडा में बैठक संपन्न।।

भारतीय किसान कल्याण संघ की माडा में बैठक संपन्न।।

माडा में पशुओं को समुचित रखरखाव का ध्यान दे सरकार।। धर्मेन्द्र मिश्रा

माडा , प्रयागराज ।। माडा में भारतीय किसान कल्याण संघ की बैठक जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारो पन करते हुए संपन्न हुई, जिसमें भारतीय किसान कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा व ब्लॉक अध्यक्ष मांडा अरुण कुमार द्विवेदी की उपस्थित रहकर संगठन का विस्तार किए , संगठन में श्री विजय द्विवेदी जी (बनवारी कला) महासचिव मांडा व शुभम द्विवेदी उपाध्यक्ष मांडा राहुल सोनकर उपाध्यक्ष मांडा राहुल चतुर्वेदी ग्राम सभा अध्यक्ष ग्रामसभा मांडा सर्व सम्मति मनोनित किए गए।
बैठक में जिला अध्यक्ष मिश्रा जी ने कहा कि आवारा पशु हमारे क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है सरकार ने मांडा ब्लॉक में तीन गौशाला बनवाई हुई है लेकिन पशु गौशाला तक नहीं पहुंच पा रहे हैं आवारा पशु खेती को बर्बाद कर रहे है।जो पशु बा डा में है उनकी भी व्यवस्था सही नहीं है। सरकार व अधिकारियों की लापरवाही से किसान त्रस्त आ चुके है।
मांडा क्षेत्र की तीनों गौशाला भवानीपुर ग्राम पंचायत देवरी गांव की ऊंचडीह की गौशाला व मांडा की गौशाला में जो श्रमिक कार्य कर रहे हैं 3 साल , ढाई साल ,1 साल से उनका परिश्रमिक नहीं मिल रहा है।सरकार से गुजारिश है कि सभी का पारिश्रमिक जल्द से जल्द भुगतान किया जाएं जिससे श्रमिक ऊंचे मनोबल के साथ कार्य करें बैठक के अंत में ब्लाक अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने सभी किसानों का धन्यवाद देते हुए , नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी से अपील किय की जल्द ही संघ का विस्तार सभी ग्राम सभा में पूरा किया जाय। तकि हम सभी एकजुट होकर किसानों की समस्या का समाधान करवा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *