आज से मिलेगी टीकाकरण अभियान को गति : डोज मिलीं, 44 केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन
शासन की ओर से रविवार को कोरोना की 41 हजार, 700 टीके की डोज एलाट होने के बाद जिले में आज से टीकाकरण अभियान को एक बार फिर गति मिलेगी। जिले भर में 44 केंद्रों पर टीका लगेगा। साथ ही ग्रामीण इलाकों के छह ब्लॉकों में क्लस्टर अभियान चलाया जाएगा। के तहत हर ब्लॉक में 10 से 12 स्वास्थ्य टीमें 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कर टीका लगाएंगी। जबकि, शहर में टीका लगाने के लिए 18 से 44 साल की आयु वर्ग के लोगों का रजिस्ट्रेशन और स्लाट बुकिंग अनिवार्य है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथलाल के मुताबिक टीके की कमी के चलते पिछले कई दिनों से 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा था। सोमवार से इस आयु वर्ग के लोगों का शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में टीकाकरण किया जाएगा। 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए पूर्व की तरह रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है। उनका टीकाकरण मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा तुरंत रजिस्ट्रेशन किए जाने के बाद कर दिया जाएगा। जबकि, शहर में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों का पहले से रजिस्ट्रेशन कराकर स्लॉट बुकिंग जरूरी है।
आज से मिलेगी टीकाकरण अभियान को गति : डोज मिलीं, 44 केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन












Leave a Reply