Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पुष्कर धामी ने उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ – प्रदेश भर में सियासत जारी।

शरत शर्मा (हरिद्वार)

प्रदेश में तेजी से बदलते राजनैतिक घटनाक्रम में उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ देहरादून राजभवन में शपथ ली। उधर सोशल मीडिया पर व् राजनीति के गलियारों में सतपाल महाराज व् हरक सिंह रावत नाराजगी की चर्चाये जोर पकड़ने लगा गई है। प्रदेश अध्यक्ष मदन सतपाल महाराज व् सिंह हरक सिंह रावत के साथ कौशिक जी के आवास पर कुछ विधायकों के साथ मीटिंगों का दौर जारी है। सूत्रों की माने तो उत्तराखंड एक बार फिर एक बड़े राजनैतिक घटनाकरम का गवाह बन सकता है। विपक्ष के कुछ नेताओ की तरफ से दावा किया जा रहा है की पुष्कर धामी को मुख्यमंत्री बनाने के आलाकमान के फैसले से भाजपा दल के 35 विधायक खफ़ा रहे है जो प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुलाक़ात कर रहे है। भाजपा से आती असंतोष की खबरों के बीच में जब एक स्थानीय कांग्रेसी नेता से उनके विचार जाने तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा की अभी आप भाजपा के “चौथे” की तैयारी करो।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी ने आने सोशल मीडिया अकाउंट से पुष्कर धामी को CM बनने की बधाई देते हुए उन्हें अपनी पार्टी का चुनावी घोषणापत्र पढ़ने की सलाह दी है। उन्होंने कहा की आप से पूर्व मुख्यमंत्रियों ने 7 लाख ज्यादा रोजगार देने की अफवाह फैलाई हुई है। और वास्तव में वर्तमान में उत्तराखंड की बेरोजगारी दर 23 प्रतिशत को पार कर चुकी है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंदर यादव जी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले ही भाजपा के बहादराबाद विधायक सुरेश राठौर के ऊपर दर्ज हुए बलात्कार का विषय उठा चुके है। इधर हरिद्वार कांग्रेस व आम आदमी पार्टी सुरेश राठौर की गिरफ्तारी और उनके पार्टी से निष्कासन की मांग उठाते हुए जिले भर में जगह जगह भाजपा विधायक सुरेश राठौर के पुतले दहन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *