Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

डिप्टी सीएम के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत : वीके सिंह

डिप्टी सीएम के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत : वीके सिंह

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी के डा. वीके सिंह ने कहा कि यह चुनाव डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर उन्होंने जीता। कहा कि प्रयागराज की दोनों सांसद के साथ पार्टी विधायकों ने भी इस चुनाव में काफी मेहनत की। अब मेरी प्राथमिकता सिर्फ विकास, विकास और विकास ही है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार पहले से ही है, अब पंचायत में भी भाजपा काबिज होने से विकास का पहिया तेजी से चलेगा। कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी अस्पतालों को सुधारने का पूरा प्रयास किया जाएगा।ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों पर भी फोकस की बात वीके सिंह ने कही। कहा कि स्कूलों में साफ सफाई बेहतर हो उसका इंतजाम किया जाएगा। नियमित रूप से शिक्षक स्कूल पहुंचे और कक्षाएं ले, इसका भी प्रयास होगा। हंडिया से मेजा के बीच गंगा में पुल के निर्माण को लेकर भी सरकार से गुजारिश की जाएगी। उम्मीद है कि सरकार इस पुल को बनाए जाने की मंजूरी देगी। वीके सिंह ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए लखनऊ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *