Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पवन जायसवाल बने संरक्षक एवं वित्त सलाहकार

पवन जायसवाल बने संरक्षक एवं वित्त सलाहकार

सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को वित्त सलाहकार डॉ. पवन जायसवाल को संरक्षक एवं वित्त सलाहकार मनोनीत किया। संगम प्लेस में आयोजित समारोह में मंडल अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने बताया कि सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के माध्यम से अब नि:शुल्क कर एवं वित्त संबंधित सलाह दी जा सकेगी। मंडल अपने सदस्यों को समय पर बैंक, आयकर, जीएसटी को सुगम बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। अध्यक्ष नीरज जायसवाल व महामंत्री अमित सिंह ने कहा कि प्रत्यक्ष कर मूल्यांकन सलाहकार डॉ. पवन जायसवाल के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को प्रयागराज में एम्स की स्थापना के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमंग ग्रोवर, उपाध्यक्ष जे एस विर्धि, आशुतोष सिंह, विशाल कनौजिया, महामंत्री अमित सिंह कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *