Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

एजुकेट गर्ल्स संस्था के माध्यम से किया गया राशन किट का वितरण

एजुकेट गर्ल्स संस्था के माध्यम से किया गया राशन किट का वितरण

ब्लॉक – मांडा
जिला- प्रयागराज
गांव – सुरवा दलापुर और दसवार
मंडा ब्लॉक के दो गावो में राशन वितरण हुवा।

संस्था ने कोविड-19 राहत सामग्री वितरण अभियान के अंतर्गत गांव के अधिक प्रभावित वाले परिवारों को राशन किट का वितरण किया इसमें समुदाय में कोविड – 19 में पैदा हुई मुश्किलों को कम करने का प्रयास कर रही है। इस राशन किट में आटा, तेल, नमक, चावल, चना, दाल, रिफाइंड तेल, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कपड़े धोने तथा नहाने का साबुन आदि सामग्री जो दैनिक उपयोगी वस्तुएं शामिल है।
इसके साथ संस्था ने समुदाय के लोगो को कोरोनावायरस से बचाव हेतु सुरक्षा, वैक्सीन संबंधित जागरूकता को लेकर कार्य कर रही है।
एजुकेट गर्ल्स एक गैर लाभकारी संस्था है जो भारत के ग्रामीण और शैक्षिक रूप से पिछड़े इलाकों में बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार और समुदाय के साथ साझेदारी में काम करती है एजुकेट गर्ल्स वर्तमान में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के 18000 से अधिक गांव में सफलतापूर्वक कार्यरत है। इस कार्यक्रम को ग्राम प्रधान ने सराहना की।
इस कार्यक्रम का समापन ग्राम प्रधान जी के द्वारा हुवा।
कार्यक्रम में , ग्राम प्रधान सत्यनारायण जी, संस्था के ब्लॉक ऑफिसर ऋषि सिंह, फील्ड कोऑर्डिनेटर गणेश तिवारी और शशि पटेल उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *