घरेलू गैस के दाम जुलाई मे बढ़ सकते हैं अभी 862 रूपये में मिल रहा एक सिलिंडर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि होने से जुलाई में घरेलू गैस के दामों में बढ़ोत्तरी की संभावना बढ़ गई है। ऑयल कंपनियों की ओर से इसको लेकर दबाव बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि तीन महीनों से घरेलू गैस के दामों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इसलिए जुलाई में दाम बढ़ाए जाने चाहिए। हालांकि, इस पर सरकार अभी पसोपेश में है। एक तरफ डीजल और पेट्रोल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ घरेलू गैस के दाम बढ़ाने पर कहीं लोगों का गुस्सा सड़क पर न आ जाए। केंद्र सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के चलते अप्रैल, मई और जून में तीन महीने तक घरेलू गैस के दामों में कोई वृद्धि नहीं की है। घरेलू गैस का एक सिलिंडर 862 रुपये में मिल रहा है। जबकि, सब्सिडी मात्र 48 रूपये ही दी जा रही है। केंद्र सरकार ने पिछले साल से घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में हाल के तीन महीनों को छोड़कर लगातार बढ़ोत्तरी ही की है जबकि सब्सिडी जस की तस रखी है।












Leave a Reply