Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

स्थानीय लोग भी नही कर सकेंगे बद्रीनाथ के दर्शन

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जुलाई से चारधाम यात्रा खुलने सम्बन्धी अनुमानों पर आज पूर्ण विराम लगाते हुए इसे बंद रहने के आदेश जारी किए है। ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष भी कोरोना आपदा के साये में 1 जुलाई से ही आंशिक यात्रा खोली गई थी। परंतु इस वर्ष दूसरी लहर का प्रकोप ज्यादा होने की वजह से व वैक्सीन टीकाकरण की रफ्तार धीमी होने के वजह से नैनीताल हाइकोर्ट ने चार धाम यात्रा के स्थगन के आदेश जारी कर दिए है।
इस से पूर्व व्यापारियों व स्थानीय सन्तो व श्रद्धालुओं के आक्रोश के बीच तीरथ सरकार ने अगले माह 1 जुलाई से चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जनपद के निवासियों के लिए यात्रा खोलने के संकेत दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *