Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

बार काउंसिल उत्तर प्रदेश द्वारा संक्रमित वकीलों की आर्थिक सहायता देने में भेदभाव पर जानकारी तलब

बार काउंसिल उत्तर प्रदेश द्वारा संक्रमित वकीलों की आर्थिक सहायता देने में भेदभाव पर जानकारी तलब
कोरोना संक्रमित वकीलों को बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आर्थिक सहायता देने में भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने के आरोप में दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जवाब मांगा है। कौंसिल द्वारा पीड़ित वकीलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। इससे पहले कोर्ट ने उप्र बार काउंसिल से पूछा था कि अधिवक्ताओं को भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा। यदि जानकारी नहीं दी गई तो कोर्ट दंडात्मक निर्देश जारी करेगी। इसके बाद दो बार सुनवाई टली और अब 12 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है।यह आदेश मुख्य न्यायाधीश संजय यादव तथा न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की खंडपीठ ने आगरा के 77 वर्षीय सीनियर सिटिजन वकील महेश कुमार शर्मा की याचिका पर दिया है। याची का कहना है कि वह 13 नवंबर 69 से वकालत कर रहा है। कोरोना पीड़ित होने के बाद वह 21 से 28 अक्तूबर 20 तक आइसोलेशन सेंटर में इलाज के लिए भर्ती था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *