Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

नगर निगम के कर्मचारी इलाज अपने अस्पताल में करा सकेंगे

नगर निगम के कर्मचारी इलाज अपने अस्पताल में करा सकेंगे
नगर निगम के कर्मचारियों को अब सरकारी या गैरसरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नगर निगम के कर्मचारियों का अपना अस्पताल बनेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार आर्थिक मदद करेगी।
नगर निगम ने अपने कर्मचारियों के लिए अस्पताल बनाने की तैयारी की है। संभव हुआ तो हैजा अस्पताल की जमीन पर 100 विस्तरों वाला अस्पताल बनेगा। अस्पताल के लिए और भी जमीन देखी जा रही है। जमीन चिन्हित होने के बाद अस्पताल का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बताया कि कोरोना महामारी ने सबको बहुत बड़ा सबक दिया है। महामारी की चपेट में आए नगर निगम के कर्मचारियों को इधर-उधर भटकना पड़ा। सामान्य बीमारियों के लिए भी कर्मचारी परेशान होते हैं। अपने अस्पताल में कर्मचारियों का इलाज आसान हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *