प्रधानाचार्य परिषद की प्रदेश सरकार से मांग
छात्रों एवं परिजनों को बैंक से लेकर ही खोलें स्कूल कॉलेज
प्रयागराज प्रदेश सरकार स्कूल कॉलेज को जुलाई से खोलने की तैयारी में लग गई है। सरकार के स्कूल खोले जाने की तैयारी के बीच अभिभावक एवं अध्यापक बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित है। अभिभावक इस बात को लेकर भी परेशान हैं कि जब तक बच्चों को कोरोना वैक्सीन नहीं लग जाती तब तक उन्हें स्कूल भेजना ठीक नहीं है ।उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने सरकार से सभी छात्रों और उनके परिजनों को स्कूलों में ही मुफ्त टीका देकर पठन-पाठन शुरू की मांग करने की है। यूपी बोर्ड सचिव की ओर से स्कूल खोले जाने के संबंध में सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों से अभिभावकों की सहमत मांगी जाने के बाद प्रधानाचार्य परिषद आगे आया है। प्रदेशभर से आ रहे सुझाव के आधार पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने अपना संयुक्त मत जारी कर दिया है। परिषद के अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री सहित शिक्षा निदेशक व माध्यमिक शिक्षा परिषद उप सचिव को पत्र भेजकर कोरोना संक्रमण से बचाव का रास्ता सुझाया है।











Leave a Reply