डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने पौधरोपण अभियान शुरू किया है जो उनकी जयंती 6 जुलाई तक चलेगा। सभी मंडलों में नीम, पीपल, बरगद, इमली, जामुन, अशोक, आम चिलबिल, कैथा, अमरूद, केला आदि के 1171 पौधे रोपकर उनके योगदान को याद किया।काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, वृक्षारोपण प्रभारी एवं महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सह प्रभारी अनुपम मालवीय, पार्षद किरन जायसवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, राजू पाठक, गिरिजेश मिश्रा, प्रमोद मोदी, सुभाष चंद्र वैश्य, राजन शुक्ला, बृजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, अनिल केसरवानी आदि ने पौधे रोपे। पार्षद पवन श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा, सबीना यासमीन व आशीष गुप्ता, नीरज गुप्ता, गौरीश आहूजा शुभेंदु श्रीवास्तव व निखिल केसरवानी सिविल लाइंस रॉयल होटल परिसर में श्रद्धांजलि दी।












Leave a Reply