Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रियंका गांधी ने अपने वादे को पूरा किया,नाविक को भेजी आर्थिक मदद

प्रियंका गांधी ने अपने वादे को पूरा किया,नाविक को भेजी आर्थिक मदद

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नाविक सुजीत निषाद को नई नाव देने का वादा किया था। सोमवार को प्रियंका ने अपना वादा पूरा किया और 15 हजार रुपये सुजीत निषाद को भेजे। बताया गया कि नई नाव के लिए अभी और राशि दी जाएगी। कांग्रेस महासचिव की मदद के बाद सुजीत और उसका परिवार गदगद है।फरवरी में मौनी अमावस्या के दिन प्रियंका गांधी और उनकी बेटी मिराया अरैल घाट से संगम तक नाव पर गई थीं और त्रिवेणी में डुबकी लगाई, वापसी में प्रियंका कुछ दूर नाव भी चलाई। इस दौरान उन्होंने नाविक सुजीत निषाद से उसके परिवार के बारे में बात भी की और उसे नई नाव देने का वादा किया था। इसके बाद से पूरा परिवार प्रियंका की मदद का इंतजार कर रहा था। सोमवार को एआईसीसी सदस्य तस्लीमउद्दीन और प्रदेश सचिव वसीम अंसारी ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ नाविक सुजीत निषाद को प्रियंका गांधी की ओर से भेजे गए 15 हजार रुपये सौंपे। जिस पर सुजीत और उसकी मां भावुक भी हो गई। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी के मानवीय पहल से प्रदेश के अन्य नेताओं को सीख लेनी चाहिए। मौके पर मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, जावेद उर्फी, दीपचन्द्र शर्मा, इरफानउल हक, नफीस कुरैशी, विशाल सोनकर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *