प्रयागराज शहर की सूरत एक बार फिर बदलने के लिए फार्मूला होगा तैयार, महायोजना के लिए मांगे प्रस्ताव
शहर की सूरत एक बार फिर बदलने की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही इसका फार्मूला तैयार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मंगलवार को सभी विभागों के महायोजना के मास्टर प्लान को तैयार करने के लिए प्रस्ताव मांगा है। सभी को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद विशेषज्ञ सुविधाओं के विस्तार, भूमि अर्जन, विकास कार्यों आदि पर विचार कर विकास की नई योजना तैयार करेंगे। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को संगम सभागार में सभी विभागों की बैठक में विकास योजनाओं को गति देने का इरादा जाहिर किया। उन्होंने अफसरों से कहा कि भविष्य की योजनाओं और लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग महायोजना के लिए प्रस्ताव दें। सभी विभागों को प्रस्ताव प्रयागराज विकास प्राधिकरण को उपलब्ध कराएगें। जहां नगर नियोजक विशेषज्ञों की राय लेकर महायोजना के मास्टर प्लान 2031 को अंतिम रूप देंगे इससे पहले आपत्तियां भी मांगी जाएंगी।











Leave a Reply