प्रयागराजःयूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बोले- प्राकृतिक जलाशयों को जल संचय के लिए युद्धस्तर पर करें तैयार
प्रयागराज,उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मानसून की तैयारियों को लेकर प्रयागराज में जन संवाद किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर पश्चिमी के नालों की सफाई का कार्य एक सप्ताह में पूरा करें। कालोनियों में जलभराव की स्थिति न होने पाए। इसके अतिरिक्त वाटर हार्वेस्टिंग और गांवों में प्राकृतिक जलाशयों को जल संचय के लिए युद्धस्तर पर तैयार करें।सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि ईमानदारी से खाद्यान्न का वितरण किया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस योजना पर सीधी नजर है। इस मौके पर राशन लेने वाले लाभाॢथयों को मास्क भी दिया गया। वहां पर दीना नाथ कुशवाहा, राम लोचन साहू, रामजी शुक्ला, मनोज यादव, सुनील निषाद आदि मौजूद रहे। जन संवाद के दौरान बेगम बाजार में जलभराव की शिकायत भाजपा कार्यकर्ता राबिन साहू ने की। इस पर कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अफसरों से नाराजगी जताई।











Leave a Reply