Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयाग राज जमुना पार के 9 ब्लॉक के पीएचसी सीएचसी मे ऑक्सीजन के लिए 46 लाख अपने निधि से अवमुक्त किए

प्रयाग राज जमुना पार के 9 ब्लॉक के पीएचसी सीएचसी मे ऑक्सीजन के लिए 46 लाख अपने निधि से अवमुक्त किए

युद्ध स्तर पर होनी चाहिए तीसरी लहर से निपटने की तैयारी : रेवती

राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी के लिए यमुनापार के नौ ब्लॉक के पीएचसी व सीएचसी में आक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए अपनी सांसद निधि से 46 लाख अवमुक्त किए हैं।
सांसद ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों की दशा-दिशा सुधारी जाए क्योंकि भारत की 70 प्रतिशत आबादी गांव में बसती है। शहरों में तो प्राइवेट हास्पिटल व नर्सिंग होम से लोग काम चला लेते हैं, जबकि गांव में झोलाछाप डॉक्टर के सहारे ही जीवन दांव पर लगाते हैं। इसलिए ग्रामीण जीवन स्तर सुधार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की उपस्थित व सुविधा सुनिश्चित होनी चाहिए। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि ग्रामीण स्वास्थ्य की नाड़ी (नस) बन चुकी आशा बहुओं को भारत सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियमित करे। क्योंकि कोरोना महामारी में ग्रामीण क्षेत्रों में आशाओं ने बहुत ही सराहनीय कार्य कर बहुत लोगों की जान बचाई है। इसलिए इसको पुरस्कार स्वरूप नियमित नियुक्ति मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *