Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सड़को के विकास को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार का विरोध :

दिनांक – 20/06/2021

बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के महुआ खेड़ा गंज में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सड़कों की खस्ता हालत से सरकार को अवगत कराने के लिए तालाब में तब्दील हुए सड़क के गड्ढों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धान लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

ज्ञात है कि महुआ खेड़ा गंज बाजपुर की विधानसभा के अंतर्गत आता है। यहां के विधायक माननीय मंत्री यशपाल आर्य को लोग विकास पुरुष के नाम से जानते हैं। उन्हीं की विधानसभा में आज सड़कों का यह हाल है की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई है। महुआखेड़ा गंज में सड़को के बीच बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। मंत्री जी का ध्यान इस और दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तालाब में तब्दील सड़कों में धान की पौध लगाकर विरोध प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान इस ओर खींचने का प्रयास किया और यहां की जनता को हो रही परेशानी से जल्द निजात दिलाने की अपील की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *