Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराजः टूट रहीCorona संक्रमण की चेन, 90 दिन बाद सिर्फ 12 नए कोरोना पॉजिटिव, 32 हुुए स्वस्थ

प्रयागराजः टूट रहीCorona संक्रमण की चेन, 90 दिन बाद सिर्फ 12 नए कोरोना पॉजिटिव, 32 हुुए स्वस्थ
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या में गिरावट का क्रम जारी। शुक्रवार को करीब 90 दिन बाद 24 घंटे में सिर्फ 12 नए कोरोना संक्रमित मिले। इन लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले 19 मार्च को दस संक्रमित मिले थे फिर पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ते क्रम में ही दर्ज की गई। वहीं 32 लोगों ने कोरोना को मात दी। किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक जिले में शुक्रवार को 7919 लोगों की कोविड जांच की गई। जिस क्रम में जांच की जा रही उस अनुपात में संक्रमितों की कम संख्या राहत देने वाली है। उन्होंने बताया कि संक्रमण प्रसार की दर न्यूनतम स्तर पर आ रही है। जिले में कोरोना संक्रमण प्रसार की चेन टूट रही है। लोग जागरूक रहे और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करेंगे तो संक्रमण से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *