Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं, मुद्दों की नहीं : रेवती रमण

प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं, मुद्दों की नहीं : रेवती रमण
महंगाई और स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे पर राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल है। कोरोना काल में लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा भी नहीं मुहैया हो रही है। प्रधानमंत्री मन की बात खूब करते हैं लेकिन मुद्दों की बात करने से कतराते हैं।सांसद ने कहा कि पेट्रोल-डीजल मूल्य के दाम बढ़ने से कच्चे-पक्के माल, ढुलाई से लेकर हर उत्पादन की लागत में वृद्धि होती हैं। इसका सीधा असर गरीब जनता पर पड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी पेट्रोल मूल्य वृद्धि, महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी पर मन की बात नहीं करते हैं। इधर-उधर के मुद्दे लेकर जनता को गुमराह करते हैं। हालत यह है कि विकासशील देशों में हिन्दुस्तान में ही सबसे ज्यादा दाम में पेट्रोल-डीजल बिकते हैं। सांसद ने मांग की है कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लैक फंगस की दवा व चिकित्सा का नि:शुल्क व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *