Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराजः नर्सिंग होम में तोड़फोड़,एवं डॉक्टर-स्टाफ को पीटा, जार्जटाउन थाने में चार नामजद

प्रयागराजः नर्सिंग होम में तोड़फोड़,एवं डॉक्टर-स्टाफ को पीटा, जार्जटाउन थाने में चार नामजद

जार्जटाउन के तुलारामबाग में स्थित नर्सिंग होम में तीमारदार-स्टाफ केबीच हुए विवाद केबाद बवाल हो गया। इस दौरान न सिर्फ स्टाफ बल्कि डॉक्टर को पीटा गया और नर्सिंग होम में तोड़फोड़ भी की गई। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व 10 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।टैगोरटाउन में रहने वाले डॉ. शिवप्रकाश तुलारामबाग में नर्सिंग होम चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि सोमवार दोपहर 1.30 बजे के करीब चार लोग कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करते हुए उनकेअस्पताल में घुस आए। स्टाफ की ओर से कोरोना जांच रिपोर्ट मांगने पर गालीगलौज करने लगे। आसपास के लोग जुटे तो आरोपी चले गए लेकिन कुछ देर बाद 8-10 अज्ञात लोगों संग आकर नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। साथ ही चैंबर से खींचकर उन्हें भी पीटा। फिर गालीगलौज करते हुए भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *