Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

बाजपुर से किसानों का जत्था गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना:

बाजपुर सिंह सभा गुरूद्वारा से भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेताओं के आव्हान पर किसानों का एक जत्था सैकड़ों की तादात में गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ।

आज गुरुद्वारा सिंह सभा बाजपुर मे भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष करम सिंह पड्डा द्वारा सुखदेव सिंह के अस्वस्थ होने की दशा में प्रताप सिंह संधू को बाजपुर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कारम सिंह पड्डा के अनुसार बाजपुर ब्लॉक के किसानों का जत्था आज गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गया। ये जत्था तीन दिन वहां रुकेगा । इसके बाद दूसरे ब्लॉक से किसानों का जत्था जायेगा । वह भी तीन दिन रुकेगा। ये क्रम लगातार इसी प्रकार से चलता रहेगा। जब तक सरकार किसानों की मांगे स्वीकार नही करती है।

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह वाजबा के अनुसार सभी किसान अपनी मर्जी से धरना स्थल पर जा रहे हैं । सरकार की मनसा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया की सरकार की मनसा कुछ सही नही ही ।सरकार को लग रहा है कि किसान अब कमजोर पड़ रहा है। सरकार के इसी भ्रम को दूर करने के लिए यह योजना बनाई गई है । गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

किसान सरकार को फिर यह संदेश देना चाहते हैं कि देश का किसान पीछे हटने वाला नही है वह लगतार हर मोर्चे पर डाटा रहा है और तीनों काले कानून वापस करवाकर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *