Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज अवैध कब्जा हटवाने के लिए शंकराचार्य ने सांसद से लगाई गुहार

प्रयागराज अवैध कब्जा हटवाने के लिए शंकराचार्य ने सांसद से लगाई गुहार

पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने प्रयाग प्रवास के तीसरे दिन तेलियरगंज स्थित सदानंद आश्रम में भक्तों से संवाद किया। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल ने शंकराचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया। शंकराचार्य ने सांसद को आश्रम के पीछे हो रहे अवैध कब्जे की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आश्रम के पास अराजक लोगों का जमावड़ा बना रहता है, जिससे आश्रम की व्यवस्था में बाधा पहुंच रही है। शंकराचार्य ने आश्रम के पास स्थित एक नाले से जल निकासी की समस्या है को बताया। इस अवसर पर सांसद ने आश्रम से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वाशन दिया।
इस अवसर पर शंकराचार्य ने भक्तों से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के वर्तमान स्वरूप पर प्रकाश डाला। कहा कि राजनीतिक दलों को राजनीति का अर्थ समझना चाहिए। राजनीति को परिभाषित करते हुए कहा कि राजनीति का मतलब, सुसंस्कृति, सुशिक्षित, संपन्न, सेवा भावना, स्वस्थ और सबके कल्याण के हित की संरचना , उन्होंने कहा कि देश में कोई राजनीतिक दल नहीं है जो सत्ता लोलुपता से मुक्त हुआ। इस अवसर पर हुई प्रश्नोत्तरी में भक्तों ने उनकी जिज्ञासा को शांत किया। इस अवसर पर राम शंकर शुक्ल, राजीव भरद्वाज, रामानंद शुक्ल, विपिन, प्रफुल्ल ब्रह्मचारी समेत कई लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *