Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का भविष्यफल

आज का भविष्यफल
दिनांक 8 जून 2021 दिन मंगलवार
जेष्ठ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी दिनमान 33 घटी 49 पल रात्रि मान 15 घटी 7 पल नक्षत्र भरणी प्रातः 6:00 बज कर 16 मिनट तक अतिगंड योग प्रातः 6:42 तक भर कारण मुसल महायोग वृष राशि की चंद्रमा संवत 2078 शक 1943 ग्रीष्म ऋतु आज का विशेष पर्व वट सावित्री व्रत का दूसरा दिन आज का दिशा शूल उत्तर की ओर।
मेष राशि
राशि का स्वामी मंगल आपले शुभ एवं कल्याणकारी होगा अधिक भरोसा नुकसान दे है सावधानीपूर्वक कार्य करें।
वृष राशि
शासन सत्ता से विशेष लाभ का योग है आपके द्वारा अनवरत चल रहा प्रयास आज संपूर्ण हो जाएगा।
मिथुन राशि
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा बच्चों पर अधिक व्यय करना पड़ेगा प्रेम पूर्वक कार्य को करें जिससे विरोधी कम हो।
कर्क राशि
हनुमान जी का दर्शन पूजन एवं व्रत कल्याणकारी होगा आज आप को दिया हुआ उधार प्राप्त हो जाएगा।
सिंह राशि
पांच प्रकार के अनाज का मंदिर में दान तथा गाय को हरा चारा खिलाना एवं माता-पिता से आशीर्वाद व उनकी सेवा आपको यश प्रदान करेगी।
कन्या राशि
पेट तथा सिर के कष्ट को निजात प्राप्त होगा साथ ही चिकित्सा का खर्च कम हो जाएगा सावधानी बनाए रखें।
तुला राशि
आज आपको मित्रों से विशेष लाभ का योग है साथ ही भ्रमण दर्शन पूजन एवं भोजन की दिव्य व्यवस्था रहेगी
वृश्चिक राशि
बहुत ही पुराने मित्र से आज मुलाकात होने का योग है जिसे परिवार में रिश्ते नाते एवं विवाह से संबंधित कार्य सफल होंगे आपस में प्रेम बनाए रखें।
धनु राशि
पीपल के वृक्ष को जल दान एवं सायं काल दीपदान करना कल्याणकारी होगा तेज गति से वाहन न चलाएं।
मकर राशि
पिछले कई दिनों से चल रहे प्रयास सार्थक होंगे घर में मांगलिक कृत्य होंगे हंसी-खुशी जीवन व्यतीत होगा।
कुंभ राशि
अपने से ज्यादा दूसरों पर समय एवं धन का प्रयोग करना पड़ेगा यश तो प्राप्त होगा परंतु धन की वापसी नहीं होगी भावनात्मक विचार ज्यादा न करें।
मीन राशि
आज के दिन आपको गिफ्ट प्राप्त होने का विशेष योग है जिसमें चल एवं अचल दोनों प्रकार की संपत्ति आपको प्राप्त हो सकती है
आचार्य देवराज शुक्ला
8009622328

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *