Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मेजा विधानसभा क्षेत्र में अभी तक 1 लाख मास्क व साबुन का वितरण कर चुके हैं समाजसेवी लहरी भैया

आज मेजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत के मांडा ब्लॉक में गजपति ग्राम पंचायत में श्याम कांत शुक्ला लहरी भैया ने ग्राम वासियों को मास्क व साबुन का वितरण किया वितरण के साथ ही साथ उन्होंने कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए आम जनमानस को जागरूक किया | कार्यक्रम की शुरुआत नवनियुक्त ग्राम प्रधान श्रीमती राधा देवी के द्वारा आरंभ किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान श्री सिद्ध शुक्ला के द्वारा किया गया. आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने आम के वृक्ष का रोपण किया आम जनमानस को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी ग्राम वासियों को सावधान रहने की जरूरत है 2 गज की दूरी बहुत ही जरूरी है आप सभी जनमानस कोविड-19 नियमों का पालन करें और सभी ग्रामीण अपना वैक्सीनेशन कराएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *