Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

बाजार बंद के विरोध में बाजपुर के व्यापारियों का प्रदर्शन :

बाजपुर में नगर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष को सौप सैलरी की मांग की। बता दें कि सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार अति आवश्यक वस्तु की दुकानें खोलने का समय सुबह 8:00 बजे से 1:00 बजे तक कर दिया गया है। बाकी प्रतिष्ठान पूर्ण तरीके से बंद करने के आदेश दिए हैं। इसी के चलते आज नगर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों की चाबी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग को सौंप कर सरकार से सैलरी की मांग की है।व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने बताया कि कोविड कर्फ्यू के दौरान सरकार की गाइड लाइन के अनुसार अति आवश्यकता की वस्तुओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते सरकार अन्य व्यापारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिसके चलते व्यापारियों में आक्रोश है।व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दे या फिर व्यापारियों को राहत पैकेज के साथ सैलरी देने की कृपा करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *